
भोपाल: मध्य प्रदेश के नए डीजीपी कैलाश मकवाना ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने पुलिस बल को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और अपनी प्राथमिकताओं को लेकर इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। जनता की सुनवाई, पुलिस की जवाबदेही, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, साइबर अपराध से निपटना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना उनकी प्रमुख चिंताएं हैं। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर भी उन्होंने ध्यान केंद्रित किया। इसे लेकर पुलिस की ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। साथ ही अनुशासन पर भी फोकस रहेगा।
कैलाश मकवाना ने मध्य प्रदेश पुलिस के नए डीजीपी के रूप में बुधवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने पुलिस बल को अनुशासन में रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस से हमेशा अनुशासन की अपेक्षा की जाती है और वह इसे सख्ती से लागू करेंगे। मकवाना ने जनता की सुनवाई और पुलिस की जवाबदेही को अपनी प्राथमिकता बताया। साथ ही, भ्रष्टाचार, साइबर अपराध और सड़क दुर्घटनाओं जैसी चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी साझा की। उन्होंने उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर भी चर्चा की।