उद्योग और रोजगार वर्ष : 2025″ में मध्यप्रदेश को मिला 3800 करोड़ का निवेश प्रस्ताव मैकेन फूड्स द्वारा कांट्रेक्ट फार्मिंग के माध्यम से किसानों और युवाओं को मिलेगा लाभ,
उद्योग और रोजगार वर्ष : 2025″ में मध्यप्रदेश को मिला 3800 करोड़ का निवेश प्रस्ताव मैकेन फूड्स द्वारा कांट्रेक्ट फार्मिंग के माध्यम से किसानों और युवाओं को मिलेगा लाभ,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्ष 2025 को राज्य सरकार ने “उद्योग और रोजगार वर्ष” के रूप में चिन्हित किया है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में औद्योगिक विकास की तीव्र संभावनाओं को साकार करने हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा निवेशकों को भूमि सहित आवश्यक सभी सुविधाएं सुलभ कराई जा रही हैं, जिससे विभिन्न क्षेत्रों से निरंतर निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बातें आज मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में मैकेन फूड्स के रीजनल प्रेसिडेंट श्री पियरे डैनेट एवं प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा के दौरान कहीं। बैठक के दौरान श्री डैनेट ने बताया कि कंपनी द्वारा मध्यप्रदेश में किसानों को कांट्रेक्ट फार्मिंग के माध्यम से स्थायी बाजार, बेहतर मूल्य और उन्नत कृषि तकनीक का लाभ दिलाने हेतु 3800 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।इस निवेश का प्रथम चरण 1800 करोड़ रुपए का होगा, जिससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लगभग 6300 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। कंपनी के इस कदम से राज्य के किसानों को तकनीकी उन्नयन के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता भी प्राप्त होगी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश प्रस्ताव का स्वागत करते हुए इसे कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार और ग्रामीण रोजगार सृजन की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।