लेबननान के दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में हुए ये हमले इतने बड़े थे कि पूरा इलाका थर्रा उठा। इजरायली सेना ने बताया कि उसने हिजबुल्लाह की रॉकेट लॉन्चर साइट को निशाना बनाया था। इसके साथ ही हिजबुल्लाह को हथियारों की तस्करी करने वाले मार्गों को निशाना बनाकर भी हमले किए गए। इजरायली एयरस्ट्राइक के बाद लेबनान के इलाके में ऐसा नजारा दिखाई दिया जैसे किसी ने परमाणु बम गिरा दिया हो।

इजरायली वायु सेना ने हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसने हमले में सीरिया-लेबनान की सीमा पर स्थित रॉकेट लॉन्चर साइट और रास्तों को निशाना बनाया, जिसका इस्तेमाल ईरान समर्थित लेबनानी समूह हिजबुल्लाह को हथियार पहुंचाने के लिए किया जाता था। हालांकि, इजरायली सेना ने यह नहीं बताया कि उसने किस हथियार से हमला किया था।