वडोदरा की सड़कों पर आज एक ऐतिहासिक क्षण गूंज उठा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य रोड शो में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की मीडिया ब्रीफिंग में नेतृत्व करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी का पूरा परिवार भी शामिल हुआ। देश की बेटियों की शक्ति का प्रतीक बन चुकीं कर्नल सोफिया की उपस्थिति भले ही फिजिकली न रही हो, लेकिन उनके परिजनों की उपस्थिति ने समूचे माहौल को एक अलग ही गरिमा प्रदान की।ताज मोहम्मद कुरैशी और हलीमा कुरैशी, जो अपनी बेटी की उपलब्धियों पर गर्व से भावुक थे, ने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें भीड़ में पहचान कर न सिर्फ अभिवादन किया, बल्कि एक पिता के रूप में उनके कंधे पर मान का हाथ रखा।“सोफिया ने ये साबित कर दिया कि देश की बेटियां किसी भी मर्द से कम नहीं हैं। आज जब दुश्मनों को एक महिला अधिकारी ने करारा जवाब दिया, तो वो पल पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण था।”इस रैली में नारी शक्ति, राष्ट्रभक्ति और विकास की भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महिला सैनिकों की भूमिका का विशेष उल्लेख कर, आने वाले भारत की तस्वीर पेश की—जहाँ शक्ति भी है, संवेदना भी; परंपरा भी है, प्रगति भी।