
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2028 के चुनाव के संकेत देते हुए राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने हाल ही में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनी अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे 2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की ओर इशारा करते दिखाई दे रहे हैं। यह पोस्ट सामने आते ही अमेरिका में 22वें अमेंडमेंट और तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की संभावनाओं पर नई बहस शुरू हो गई है।डोनाल्ड ट्रंप अब तक तीन बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ चुके हैं, जिनमें से दो बार उन्हें जीत मिली है। ऐसे में यह अटकलें गहराने लगी हैं कि ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से चौथी बार भी राष्ट्रपति पद की दावेदारी कर सकते हैं।ट्रंप ने AI जनरेटेड तस्वीर अपने आधिकारिक ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट की। तस्वीर में वह एक नीले रंग का साइनबोर्ड पकड़े खड़े हैं, जिस पर लिखा है:
“Trump 2028, Yes!”ट्रंप ने इस तस्वीर को कैप्शन दिया— “Trumpublicans!”
यह शब्द ‘Trump’ और ‘Republicans’ के मिश्रण से बना है, जो संकेत देता है कि वे रिपब्लिकन पार्टी को फिर से अपने नाम से जोड़कर आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।ट्रंप की यह पोस्ट आते ही अमेरिका में संविधान के 22वें संशोधन (22nd Amendment) को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है।
इस संशोधन के तहत— कोई भी व्यक्ति केवल दो बार ही राष्ट्रपति चुना जा सकता है।ट्रंप की तस्वीर से यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या वे इस लिमिट के बावजूद भविष्य में भी चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं या यह सिर्फ एक राजनीतिक संदेश है।
ट्रंप का दूसरा कार्यकाल और मौजूदा राजनीतिक स्थिति
ट्रंप का दूसरा कार्यकाल 20 जनवरी 2025 से शुरू हुआ था।वर्तमान में वे रिपब्लिकन-कंट्रोल्ड कांग्रेस के साथ मिलकर अपने एजेंडा “America First 2.0” को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें शामिल हैं—
- कड़े इमिग्रेशन नियम
- बड़े ट्रेडिंग पार्टनर्स पर अधिक टैरिफ
- घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने की योजना
ट्रंप ने हाल ही में यह भी माना था कि उन्हें दोबारा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा—“मुझे चुनाव लड़ने की इजाज़त नहीं है, यह बहुत बुरा है।”मैकलॉफलिन एंड एसोसिएट्स के एक ताज़ा सर्वे के मुताबिक, ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी 2028 के लिए रिपब्लिकन वोटर्स के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं।सर्वे में उन्हें रिपब्लिकन नॉमिनेशन के लिए उपर्युक्त संभावित उम्मीदवारों में गिना गया है, जिससे वे मौजूदा वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बन सकते हैं।