मुंबई पुलिस म्‍युजिशियन भी, ये टैलेंट देख हो जाओेगे दंग, हो रहा है वायरल वीडियो

मुंबई पुलिस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्मी अंदाज में लोगों को विशेष संदेश और हिदायत देती रहती हैं। इतना ही नही पुलिस के जवान अपनी क्रियाशीलता को दिखने के लिए विशेष पोस्ट भी साझा करते रहते हैं। अब मुंबई पुलिस ने अपना नया टैलेंट दिखाया है

अब मुंबई पुलिस ने अपना नया टैलेंट दिखाया है, जिसको देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करेगा। मुंबई पुलिस के बैंड ग्रुप ने सिंगर मोंटी नॉर्मन के जेम्स बॉन्ड थीम को रिक्रिएट किया है।

इतनी ही नहीं मुंबई पुलिस के जवानों ने अभिनेता डेनियल क्रेग की आने वाली फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ के गाने के साथ इसमें एक ट्विस्ट भी जोड़ा। सैक्सोफोन से लेकर क्लैरिनेट तक, मुंबई पुलिस के जवानों ने अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। मोंटी नॉर्मन जैम्स बॉन्ड के थीम ट्रैक के रिक्रिएट वीडियो को मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

इस वीडियो में सभी पुलिसकर्मी शानदार अंदाज में जेम्स बॉन्ड के थीम ट्रैक को रिक्रिएट करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में जेम्स बॉन्ड सीरीज की आने वाली फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ के एक्शन सीन्स को भी दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ‘नो टाइम टू डाई’ का इंतजार कर रहे दर्शक और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए मुंबई पुलिस ने खास पोस्ट भी लिखा है। पुलिस ने पोस्ट में लिखा, ‘खाकी स्टूडियो, मुंबई पुलिस बैंड आपके लिए प्रस्तुत है। खाकी स्टूडियो जेम्स बॉन्ड के थीम ट्रैक गायक मोंटी नॉर्मन को श्रद्धांजलि देता है। यह थीम हेड कांस्टेबल जमीर शेख ने बनाया है।’ गौरतलब है कि साल 1962 में आई फिल्‍म Dr. No आई थी जिसमें मोंटी नॉर्मन ने पहली बार यह थीम बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *