अनियंत्रित ऑटो पलटने से आधे दर्जन से अधिक महिलाएं घायल

उमरिया। चंदिया जिले के थाना के गणेशपुर मोड के पास अनियंत्रित ऑटो पलटने से आधे दर्जन से अधिक महिलाओं के घायल हो गई है।बताया जाता है कि घायल महिलायें ऑटो में सवार होकर चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम पथरहटा से चंदिया बाजार करने आ रही थी,तभी गणेशपुर मार्ग के पास किन्ही कारणों से ऑटो अनियंत्रित हुआ,और पलट गया।ऑटो पलटने के बाद आसपास के लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से महिलाएं बाहर निकली।

इस हादसे में ग्राम पथरहटा निवासी स्नेहलता पति अशोक विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष,आरती पति रामलाल कोल उम्र 18 वर्ष,राधा पति बेटा लाल यादव उम्र 35,रेखा पति उमेश बढई उम्र 27 वर्ष,सुनिता पति चुरहा कोल उम्र 50 वर्ष,लक्ष्मी बाई पति सुशेन कोल उम्र 35 वर्ष,संगीता पति रामलाल कोल उम्र 34 वर्ष के घायल होने की खबर है,घटना के बाद 108 की मदद से सभी घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय चंदिया अस्पताल लाया गया है,जहाँ इलाजरत है।इस हादसे में स्नेहलता विश्वकर्मा,आरती कोल एवम सुनिया कोल गम्भीर रूप से जख्मी बताए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *