देश भर में बने मौसमी सिस्टम

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

एक ट्रफ रेखा केरल से आंतरिक कर्नाटका होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है।

एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की छिटपुट बारिश हुई।

गुजरात के कुछ हिस्सों में लू चल रही है. गुजरात, विदर्भ और तेलंगाना के अधिकांश हिस्सों, छत्तीसगढ़ उड़ीसा और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण कोंकण और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

अगले दो दिनों के दौरान गुजरात के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है।

मध्यम गति से चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाएं 2 से 3 दिनों के दौरान भारत के गंगा के मैदानी इलाकों में जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *