सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रध्दांजली अर्पित की गई शिक्षा के बगैर महिलाओं की उन्नति संभव नही

कल्पना पाटील
दिनांक : 10 मार्च 2022 को आरपीआई (आंबेडकर) के राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. मोहनलाल पाटील की अध्यक्षता श्रीमती क्रांत्रीज्योती सावित्रीबाई फुले की 125 वी पुण्यतिथि पर श्रध्दांजली सभा का आयोजन तुलसीनगर, भोपाल में किया गया था।
श्रध्दांजली देनेवालों में सर्वश्री कल्पना पाटील ,कैलाश वल्ले, प्रकाश सोनवने, रामदास घोसले, दलित बन्सोड, संघमित्रा गजभीये, प्रकाश रणवीर, पवनबाबु सोनवने, रजनी नगरारे, कुवरलाल रामटेके, गंगाधर गजभीये, एडवोकेट सिद्धार्थ बन्सोड, दादाराव चक्रनारायण, दामोधर बन्सोड, राहुल लोनारे, मनोहर तागडे, श्रीधर गवारगुर, जे. आर. लेखपांडे, अमजद सिद्दिकी, नंदा डहाट, गीता जामगडे, हर्षलता निकोसे, सत्यभामा राउत, अनिता वर्मा, आशा खैरकर, उषा रामटेके, गणेश खोब्रागडे, दिपक राही, उमेश नारनवरे,सुरज जामगडे, जयश जाधव, अशोक वासनिक, अनिल डोंगरे, शाम्मिल थे।
श्रद्धांजलि अर्पित करते श्रीमती कल्पना पाटील ने अपने श्रध्दांसुमन अर्पित करते हुये कहा कि “सावित्रीबाई फुले ने कहा परिवार की उन्नति के लिए महिलाओं को शिक्षित होना अनिवार्य है। आज भी देश में महिलाओं का शिक्षा दर पुरुषों से पिछे है, सभी महिलाओं को शिक्षित करने का संकल्प लेने का दिन है, यही उन्हें सही श्रध्दांजली होंगी। इस अवसर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डाॅ मोहनलाल पाटील ने श्रध्दांजली अर्पित करते हुये कहा कि ” देश की प्रथम महिला शिक्षिका, अध्यापिका एवं नारी उत्थान के लिए कार्य करनेवाली सभी को शिक्षा अनिवार्य है का संदेश देनेवाली क्रांत्रीज्योती सावित्रीबाई फुले को मै विनम्र अभिवादन करता हु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *