राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान जोधईया बाई बैगा को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा,

उमरिया रू;जिले के ग्राम लोढ़ा निवासी बुजुर्ग चित्रकार जोधईया बाई बैगा की आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से  मुलाकात की जोधईया बाई सहित महिलाओं के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाली और राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान के लिए चयनित महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री मिले ,बता दें सम्मान प्राप्त करने चित्रकार जोधईया बाई दिल्ली पंहुची है जहां आज शाम उनकी मुलाकात देश के प्रधानमंत्री से हुई इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी रही मौजूद रही ,बता दें राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान के लिए उमरिया जिले की बैगा चित्रकार जोधईया बाई का चयन हुआ है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों 08 मार्च मंगलवार को यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा,

जोधाईया बाई की इस उपलब्धि से उमरिया जिले के कलाप्रेमियों में उत्साह बना हुआ है,बता दें वर्ष 2008 में देश के मशहूर चित्रकार स्व.आशीष स्वामी ने ग्राम लोढ़ा में जनगण तस्वीरखाना की स्थापना कर जोधाईया बाई सहित दर्जनों महिलाओं को चित्रकला से जोड़ने का प्रयास शुरू किया और वर्तमान में देश मे बैगा चित्रकला को नई पहचान दी है,जोधाईया बाई को नारी शक्ति सम्मान मिलने से चित्रकार आशीष स्वामी का सपना पूरा होता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *