बदलेगा मौसम का मिजाज, शहडोल, जबलपुर व रीवा संभाग में होगी बारिश,शीतलहर का प्रकोप

गोंडवाना लैंड न्यूज़_

मध्यप्रदेश (संवाद)। अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश का मौसम फिर बदल सकता है। 15 फरवरी से फिर बादल छाने और बौछार के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ से पूर्व मंध्य प्रदेश और जबलपुर संभाग में बारिश की संभावना है।  एमपी मौसम विभाग  ने आज 14 फरवरी 2022 को सभी जिलों को शुष्क रहने की संभावना जताई है, हालांकि  14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। 15 फरवरी के बाद  जबलपुर, शहडोल, रीवा संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश भी होने के आसार हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, आज 14 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 15 फरवरी से फिर बादल छा सकते है और जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बौछारें भी पड़ सकती है।  वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक्टिव हो गया है,जिसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इस बदलाव के कारण हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया है, जिससे 16-17 फरवरी के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट को दौर शुरू हो जाएगा। मंगलवार को पूर्व मध्य प्रदेश में रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती हैं।मौसम विभाग  के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस खजुराहों और नौगांव में दर्ज किया गया है। खजुराहों में शीतलहर का असर रहा और भोपाल-उज्जैन संभागों के न्यूनतम काफी बढ़े और रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और इंदौर संभागों में तापमान सामान्य से कम रहा।  15 के बाद तापमान में फिर परिवर्तन होगा और मार्च माह में दूसरे सप्ताह से ही गर्मी का असर शुरू होगा।  पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत हैं, इसके असर से हवाओं का रूख बदलने से साेमवार से तापमान में बढ़ाेतरी की संभावना है। 17 फरवरी को फिर एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने से पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज गड़बड़ा सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *