मध्य प्रदेश जदयू प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश रवाना होंगे चुनाव प्रचार में!

गोंडवाना लैंड न्यूज़

कल दिनांक 12 फरवरी को मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज जायसवाल जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार हेतु रवाना होगा उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में जदयू के प्रत्याशी के पक्ष में प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज जायसवाल जनसंपर्क कर आम सभाओं को संबोधित करेंगे ज्ञात हो कि केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश की सीमा से लगे हुए विधानसभा क्षेत्र में प्रचार हेतु मध्य प्रदेश जनता दल यू को जिम्मेदारी सौंपी है |

अभी तीसरे चरण के चुनाव जिस का मतदान 21 फरवरी को है के लिए ललितपुर जिले की विधानसभाओं में मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता जाकर प्रचार करेंगे जनता दल यू उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष नेमा सुभाष जायसवाल इमाम खान मोहन दुबे आदि कार्यकर्ता रवाना हो रहे ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश किस जिले के एवं प्रदेश पदाधिकारियों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति को सौंपी जा चुकी है और उत्तर प्रदेश के जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के आमंत्रण पर मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *