तीसरी लहर में 26 जनवरी को प्रदेश में सबसे ज्यादा 72 हजार 224 एक्टिव केस, 7 दिन में 46

प्रदेश में नए संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन, राहत वाली बात यह है कि एक्टिव मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। चार दिन में ही 8927 एक्टिव केस कम हो गए हैं। इधर, रिकवरी रेट भी 130% के करीब है। तीसरी लहर में 26 जनवरी को प्रदेश में सबसे ज्यादा 72 हजार 224 एक्टिव केस थे. लेकिन रविवार को यह घटकर 63 हजार 297 हो गए। लेकिन कोविड मरीजों की मौतें थम नहीं रही हैं। प्रदेश में 9305 नए केस मिले, 12 हजार 41 लोग ठीक हुए, लेकिन 9 मौतें भी हुईं। 7 दिन में 46 मरीज दम तोड़ चुके हैं। अभी प्रदेश में कोई भी ऐसा जिला नहीं है जहां संक्रमित न हों। दूसरी ओर भोपाल में 1757 नए संक्रमित मिले। इनमें सांसद साध्वी प्रज्ञा भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *