मप्र में 9532 नए संक्रमित तो ठीक होने वाले 10597 

प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 9532 नए केस मिले। अच्छी बात ये है कि 10597 मरीज स्वस्थ हो गए। तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए केस से ज्यादा है। वहीं भोपाल में 1857 नए मरीज मिले तो 1748 ठीक हुए। प्रदेश का रिकवरी रेट बढ़कर 110.65% पर पहुंच गया है। इसी संक्रमण दर में भी करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट आई है। अब यह 11.9 फीसदी पर पहुंच गई है। तीन दिन पहले ये 13.50 फीसदी थी। गुरुवार को केवल छतरपुर में जीरो केस रहे, जबकि शेष 51 जिलों में कोरोना संक्रमित निकले। इसी के साथ अलग-अगल जिलों में छह मौतें भी हुई। प्रदेश में एक्टिव केस 71,203 हो गए हैं। हालांकि बुधवार के मुकाबले इसमें करीब एक हजार मामलों की गिरावट आई है। अब भोपाल में 14 हजार और इंदौर में 19 हजार एक्टिव केस हैं। वर्तमान में एक भी जिला ऐसा नहीं है, जहां एक्टिव केस न हों। सबसे कम 98 एक्टिव केस बुरहानपुर में हैं। लगभग सभी जिलों में एक्टिव केस में धीरे-धीरे कमी आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *