नीट परीक्षा में भाजपा सरकार द्रारा ओ. बी. सी. के हितों पर कुठाराघात कांग्रेस पिछड़ा वर्ग करेगा विरोध

संपादक एम.जी सरवर द्वारा

भोपाल ।कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्रारा नीट काउंसिल में मेडिकल कोर्सेज पी. जी. और यू. जी. शैक्षणिक वर्ष 2021 – 2 2 में ओ. बी. सी. को 27%एवं ई. डब्ल्यू. एस. का 10%आरक्षण देने का निर्णय लिया है।
मध्यप्रदेश में इस निर्णय के बाद भी चिकित्सा शिक्षा विभाग द्रारा आयोजित नीट परीक्षा में ओ. बी. सी. को मात्र 14%आरक्षण दिया जा रहा है। यह ओ. बी. सी. के हितों पर कुठाराघात है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि माननीय उच्च न्यायालय द्रारा नीट परीक्षा में ओ. बी. सी. को 27%आरक्षण देने के सम्बन्ध में कोई स्थगन नहीं दिया गया।
पिछड़ा वर्ग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने सरकार से तत्काल इस गलती को सुधार कर पूरा 27%आरक्षण नीट परीक्षा में दिये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरका शीघ्र इस पर ध्यान दें। अन्यथा कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग विभाग सरकार के इस दोहरे चरित्र एवं ओ. बी. सी. के अधिकारों के हनन संबंधी मुददे को प्रदेश की ओ. बी. सी. जनता के बीच ले जाकर भारतीय जनता पार्टी के दोहरे चरित्र की कली खोलेगी। तथा प्रदेश भर में इस अन्यायपूर्ण रवैये का पुरजोर विरोध, प्रदर्शन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *