एप से मुस्लिम महिलाओं को नीलाम कराने वाला अरेस्‍ट

बुली और सुल्ली ऐप बनाकर मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी कराने वाले सरगना एक-दूसरे के टच में थे। दोनों का मध्यप्रदेश कनेक्शन है। सुल्ली ऐप डेवलपर ओंकारेश्वर ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने इंदौर से अरेस्ट किया है। उसने इंदौर की IPS एकेडमी से BCA किया है। उसी के नक्शेकदम चल बुली ऐप बनाने वाला नीरज विश्नोई बीटेक (कम्प्यूटर साइंस) का स्टूडेंट था। वह वैल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) के सीहोर कैंपस (भोपाल) में सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। यूनिवर्सिटी ने उसे सस्पेंड कर दिया है।

बुली बाई ऐप का मास्टरमाइंड नीरज विश्नोई पाकिस्तान के स्कूल और यूनिवर्सिटी की वेबसाइट तक हैक कर चुका है। पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आई एक्ट्रेस सनी लियोनी की पैरवी करता था। सनी लियोनी के पोर्न इंडस्ट्री में काम करने के लिए उसे मिली परवरिश को दोष देता था।

नीरज ट्विटर के जरिए सुल्ली डील्स के क्रिएटर ओंकारेश्वर ठाकुर के संपर्क में आया। लगातार उसके टच में था। इसके अलावा नीरज ऑनलाइन गेमिंग का भी शौकीन है। वो गेमिंग किरदारों से इतना प्रभावित है कि जापान के गेमिंग किरदार ‘जीयू’ के नाम से कई ट्विटर हैंडल बनाए। इन्हीं अकाउंट से वो मुंबई पुलिस को चुनौती देता था।

पड़ोसी मुस्लिम महिला ने कहा- ऐसा नहीं कर सकता ओंकारेश्वर

ओंकारेश्वर के पड़ोसी भी इस कार्रवाई से हैरान हैं। उसके घर के सामने रहने वाली एक मुस्लिम महिला शबनम का कहना था कि ओंकारेश्वर इस तरह की हरकत नहीं कर सकता। उसे बेवजह फंसाया जा रहा है। फिर वह ऐसा गंदा ऐप क्यों डिजाइन करेगा। आसपास रहने वाले अन्य लोगों ने भी ओंकारेश्वर को लेकर किसी तरह की कोई गलत प्रतिक्रिया नहीं दी।

नीरज की 15 की उम्र से ही हैकर बनने की चाहत थी
दिल्ली पुलिस के DCP केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि नीरज को 15 साल की उम्र से ही वेबसाइट हैक करने और सीखने की आदत थी। 16 साल की उम्र में ही एक स्कूल की वेबसाइट को हैक कर दिया था। उसने भारत के साथ पाकिस्तान के कई स्कूल-यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को भी हैक किया है। नीरज असम के जोरहाट में एक कोराबारी का बेटा है। असम में बसने से पहले वह अपने माता-पिता और दो बहनों के साथ नागौर, राजस्थान में रहता था।

पोर्न एडिक्ट था
लैपटॉप से पुलिस ने बुली बाई ऐप की कोड स्क्रिप्ट ​​बरामद कर ली है। लैपटॉप में केवल गेम और पोर्न कंटेंट था। इसके साथ ही एक हाई-एंड गेमिंग मशीन के साथ गेमिंग ड्यूटी ग्राफिक कार्ड भी मिला है। पूछताछ के दौरान नीरज ने भी कबूल किया है कि वो पोर्न मूवी देखता था।

जांच भटकाने के लिए सुसाइड की धमकी दे रहा
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नीरज जांच में देरी करने की कोशिश कर रहा है। दो बार खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और सुसाइड करने की धमकी दी। उसका मेडिकल परीक्षण किया गया है और वह स्वस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *