भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं इंदौर जिला महामंत्री सुनील चौधरी ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

आज सुभाष नगर फाटक – भोपाल स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान आयोजित किया गया जिसमें दर्जनों नागरिकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं इंदौर जिला महामंत्री सुनील चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह के हाथों से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर नए सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में आम आदमी भाजपा के कुशासन, कुनीति, तानाशाही और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उन्होंने भाजपा को राजनैतिक भ्रम में ना रहने की सलाह देते हुए कहा कि आजतक तो कांग्रेस से सांठगांठ करके अपने मन की मर्ज़ी चलाती रही है परन्तु अब और नहीं। अब आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के आमजन की आवाज़ बन चुकी है। उन्होंने सभी पार्टियों में मौज़ूद अच्छे लोगों को स्वागत करते हुए उनसे आह्वान किया है कि वह लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ें और भ्रष्टाचार मुक्त व सकारात्मक राष्ट्रवाद युक्त देश बनाने में पूर्ण सहयोग दें।

कार्यक्रम में उपस्थित नए व पुराने सदस्यों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संघटन मंत्री डॉ.मुकेश जयसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कुनबा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और इसी साल के उत्तरार्ध में होने वाले पंजाब, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश व गोआ विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के लिए मिलने वाले प्रचण्ड समर्थन के पश्चात मध्यप्रदेश के जन-जन की तरफ से आम आदमी पार्टी के लिए समर्थन का सैलाब उठेगा जो भाजपा-कांग्रेस के गढ़बन्धन को तार-तार कर देगा।

प्रदेश संघटन मंत्री सचिव नरेश ठाकुर ने सभी उपस्थित सदस्यों को अनुशासन में रहकर पार्टी और पार्टी नेतृत्व को मज़बूत बनाने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता – रमाकांत पटेल व हरीश पाठक, प्रदेश अनुशासन समिति सदस्य MS खान, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी राम किशन चौरसिया, भोपाल जिला उपाध्यक्ष- मुन्ना सिंह चौहान, धनेंद्र धुवारे, मनोज पाल, रवि पराशर, पूजा कश्यप, अतीक अहमद, जिला संघटन सचिव इशाक खान सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *