सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई पिछड़े वर्ग की सावित्रीबाई फुले बनी महिलाओं की मसीहा

दिनांक 03 जनवरी 2022 को रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आंबेडकर) व्दारा मातोश्री सावित्रीबाई फुले की 191 वी जयंती मनाई गई। पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री कैलाश वल्ले जी की अधयक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम को पार्टी महासचिव डाॅ. मोहनलाल पाटील ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उनका जन्म 3 जनवरी 1831 हुआ था। सामाजिक क्रांति के अग्रदुत महात्मा ज्योतिबा से वर्ष 1840 में विवाह के होने के बाद उनके सहयोग से वर्ष 1852 में देश का प्रथम बालिका स्कूल प्रारंभ किया। स्कुल सभी जाती /धर्म की महिलाओं को पढ़ाये जाने लगा। इसका कडा विरोध हुआ । स्कुल जाते समय सावित्रीबाई के ऊपर गोबर, किचड, गंदगी फेककर अपमानित किया जाता था। क्यो की महिलाओं को पढ़ने का अधिकार नही था। कडे विरोध के बावजूद हार नही मानी और देश प्रथम महिला शिक्षिका बनने का गौरव हासील किया । ऐसी महान सावित्रीबाई महिलाओं की मसीहा बनी थी उनके जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करता हु ,अभिवादन करता हू।


कार्यक्रम में रामदास घोसले, प्रकाश सोनवने, दलित बन्सोड, कुवरलाल रामटेके, पवनबाबु सोनवने, प्रकाश रणवीर, सतिश सोमकुवर, राहुल लोनारे, महादेव डोंगरे, मनोहर तागडे, दिपक दिवाना, गणेश खोब्रागडे, उमेश नारनवरे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *