पुलिस की आड़ लेकर भाजपा के गुंडे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों पर बरसाए पत्थर ..

छिंदवाड़ा सिंगोड़ी में जिला युवक कांग्रेस की दहाड़ भाजपा की गुंडागर्दी पर भारी पड़ा युवाओं का जोश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया पुतला दहन।

-पुलिस की आड़ लेकर भाजपा के गुंडे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों पर बरसाए पत्थर ..

छिंदवाड़ा- भाजपा की युवा विरोधी नितियों को लेकर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवा कांग्रेस ने अपने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुतला दहन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, परन्तु भाजपा के मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार एवं उनके साथियों ने इसे आक्रामक रूप देते हुए पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में न केवल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पत्थर बरसाए बल्कि पुलिस प्रशासन ने भी भाजपाइयों का सहयोग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई।

पुलिस प्रशासन व भाजपाइयों द्वारा अचानक किए गए इस हमले में युवक कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं को चोटें आई है। फिर भी युवाओं के हित में युकां कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना विरोध प्रगट किया। पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज एवं भाजपा द्वारा किए गए पथराव के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रगट किया। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही छिंदवाड़ा से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह, चौरई विधायक सुजीत चौधरी तत्काल सिंगोड़ी के लिए रवाना हुए और वस्तु स्थिति का अवलोकन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेसजन ने भाजपाइयों के विरुद्ध सिंगोड़ी पुलिस चौकी नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विदित हो कि भाजपाइयों द्वारा किए गए पथराव व पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य याहके, उमेश चौहान, रोहित बैस, पिंचू बैस, राकेश माहोरे, बिस्सू बैस सहित अन्य युवाओं को गम्भीर चोटें आई है। युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित इस आंदोलन में जिला युवक कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष धीरज सूर्यवंशी एवं टीनू धारू, आकाश माथुरे, अमजद खान, पंकज यदुवंशी, अंकित सक्सेना, विक्रम साहू, कर्तिक वानखेड़े सहित युवा कांग्रेस के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *