नागौर में 13 जुलाई को रामेश्वर पुत्र दुलाराम जाट में रात के समय घर में घुसकर किया रेप…..

नागौर में 6 महीने पहले एक विवाहिता महिला से रेप के आरोपी को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। अब फरार आरोपी ने विवाहिता को फोन कर समझौते के लिए धमकाया है। आरोपी ने पीड़िता के पति और मामले में गवाह को भी जान से मारने की धमकियां दी है। आरोपी ने पीड़िता को फोन कर कहा कि पिस्तौल की पचास गोलियां दागकर उसके सीने को छलनी कर देगा। दुष्कर्म पीड़िता की रिपोर्ट पर पांचौड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया गया है।

दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी की कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। पांचौड़ी थाना क्षेत्र के गुढ़ा भगवानदास गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि 13 जुलाई को रामेश्वर पुत्र दुलाराम जाट निवासी खड्काली ने रात के समय घर में घुसकर रेप किया था। इस घटना का पांचौड़ी थाने में पहले ही रामेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था। इससे पहले भी रामेश्वर उसके साथ संगीन मारपीट कर चुका था, जिसको लेकर रामेश्वर एक महीने की जेल भी काट चुका था। रेप के मामले के बाद आरोपी रामेश्वर फरार हों गया जिसे पुलिस आज तक नहीं पकड़ पाई है।

दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि आरोपी रामेश्वर दो अलग-अलग नंबरों से फोन कर रेप-मारपीट के मामले में समझौते का दबाव बना रहा है। जान से मारने की धमकियां दे रहा है। आरोपी रामेश्वर ने पीड़िता को कहा कि अगर उसने उसके खिलाफ दर्ज मामले नहीं उठाये तो वो पिस्तौल की पचास गोलियां दागकर उसके सीने को छलनी कर देगा। उसके पति और मामले में गवाह को भी जान से मार देगा।

खुलेआम घूम रहा आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी रामेशवर खुलेआम घूम रहा है लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके चलते उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *