आम आदमी पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष पंकज सिंह के साथ प्रदेश व जिले के कई नेता रहे मौजूद।

आम आदमी पार्टी के 9 साल बेमिसाल आप ने किए जनता जनार्दन के लिए ऐतेहासिक कार्य देश ही नही पूरी दुनिया ने सराहा है अरविंद केजरीवाल के काम को पंकज सिंह।

पार्टी पूरे प्रदेश में निकलेगी संविधान संम्मान यात्रा व चलायेगी प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान पंकज सिंह

सिंह ने देश वासियों को संविधान दिवस की दी बधाई शुभकामनाएं

माध्यप्रदेश आम आदमी पार्टी ने राजधानीभोपाल प्रदेश कार्यलय में हर्ष उत्साह से मनाया संविधान दिवस व पार्टी का स्थापना दिवस।

संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई संविधान ने जो हमे मौलिक अधिकार दिये है उन अधिकारों को बचाने की है, आज देश मे बार बार लगातार उन अधिकारों पर हमला होरहा जनता के मौलिक अधिकारों खत्म करने की पुरजोर कोशिश होरही है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने देश व प्रदेश वासियो को संविधान दिवस पर बधाई दी उन्होंने कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में जनता को मौलिक अधिकार दिए है वह देश की बुनियाद है,

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ी धूम धाम से मनाया संविधान दिवस पार्टी अपने स्थापना दिवस 26 नवंबर से प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान का शुरुआत करेगी । इस अभियान का शुभारंभ 26 नवंबर को प्रदेश कार्यालय के साथ-साथ पार्टी के सभी जिला कार्यालयों में पार्टी के स्थापना दिवस को मनाकर किया गया।

सिंह ने जानकारी दी कि यह सदस्यता अभियान 26 नवंबर से 25 दिसंबर चलेगा और आगामी समय में प्रदेश के दसों संभागों में पार्टी तिरंगा यात्रा निकालेगी। सदस्यता अभियान के द्वारा पार्टी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा रामराज्य स्थापित करने वाले अभूतपूर्व जनकल्याणकारी कार्यों को जनता के बीच लेके जाएगी और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ेगी।

पंकज सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में लगी हुई है और पार्टी की मुख्य इकायों के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों का विस्तार किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *