बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने परिवार से ख़ासा लगाव रखते हैं। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवि कपूर पर बोले अर्जुन, कहा – वो भाई कहती है तो अजीब लगता है

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने परिवार से ख़ासा लगाव रखते हैं। अपने परिवार के प्रति एक्टर कितने सेंसेटिव है इस बात को तो सब जानते है। वहीं अपने पिता की दूसरी पत्नी श्रीदेवी के जाने के बाद से अर्जुन कपूर ने अपनी सौतेली बहने जाह्नवि कपूर और खुशी कपूर का भी बखूबी ध्यान रखा। हाल ही में बोनी कपूर के पूरे परिवार के साथ डिनर भी किया था जिसमें उनके सभी बच्चे अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जानहवी कपूर और खुशी कपूर मौजूद थे। इस डिनर डेट की एक तस्वीर बोनी कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की थी। अब इसके बाद अर्जुन कपूर ने अपनी सौतेली बहनों के साथ रिश्ते को ले कर खुल कर अपनी बात रखी है। 

हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में श्रीदेवी की दोनों बेटियों खुशी और जाह्नवी के साथ अपने रिश्ते पर खुल कर बात रखी है। अर्जुन कपूर ने इस वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि “अगर मैं आपसे यह कहूं कि हम एक परफेक्ट फैमिली हैं तो मेरा यह कहना यहां गलत होगा। यह अलग विचारों की बात नहीं है, हम अभी भी अलग परिवार हैं जो कि एक साथ रिश्ता निभाने की कोशिश कर रहे हैं। जब हम साथ में होते हैं तो कमाल का वक्त बिताते हैं लेकिन फिर भी हम एक नहीं हैं।’

अर्जुन कपूर आगे अपनी बात रखते हुए कहते हैं कि ‘मैं एक झूठ नहीं बेचना चाहता कि सबकुछ सही है। यह सही नहीं हो सकता क्योंकि हम अभी भी एक दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी जिंदगी में दो बड़े दुर्भाग्यपूर्ण पल थे जिन्होंने हमें साथ ला दिया। हम हमेशा टूटे हुए टुकड़ों की तरह रहेंगे। एक दूसरे की जिंदगी की दूरियों को भरने की कोशिश कर रहे हैं।’

इसके बाद अर्जुन कपूर बताते हैं मि ‘हम एक दूसरे का सहारा हैं। जान्हवी और खुशी के जन्म के 20 साल बाद हम मिले। मैं अभी 35 साल का हूं, अंशुला 28 की है। हम मैच्योर्ड एडल्ट हैं। हमें ऐसे एक दूसरे से मिल जाना काफी कठिन लग रहा है। और मुझे यह भी लगता है कि सबकुछ ठीक नहीं होने से आप एक साथ रहना सीखते हैं और आप मतभेदों का सम्मान करना सीखते हैं। एक तरह से हम भी बहुत हद तक एक जैसे हैं। हममें अपने पिता के जीन हैं।’

आपको यह भी बताते चलें कि इन दिनों खबर है कि अर्जुन कपूर और उनकी बहन जाह्नवी कपूर एक प्रोजेक्ट पर साथ में काम कर सकते हैं। इसके अलावा जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो भी अपने फैन्स के साथ शेयर किया था। इस वीडियो में अर्जुन और जाह्नवि कपूर दोनों उछलते-कूदते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ जान्हवी ने कैप्शन में लिखा था, ‘जल्द आ रहा है… कुछ ख़ास।’ इस वीडियो के साथ जान्हवी और अर्जुन के फैंस काफ़ी उत्साहित हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *