गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

रायसेन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने संगठन का किया विस्तार, नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा,

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जिला संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष कमलेश टेकाम की अनुशंसा पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी बंटी धुर्वे की अध्यक्षता में हुई।बैठक में भोपाल जिला कार्यवाहक अध्यक्ष जय कुमार वरकड़े, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव आयुष यादव और प्रदेश मीडिया प्रभारी ललित महेश्वरी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में विशेष रूप से रायसेन जिले में संगठन के विस्तार और उसे जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। इसी क्रम में छोटे लाल उइके, ग्राम सोसायटी, जिला रायसेन को रायसेन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं रवि कुमार, निवासी ग्राम पुनर्वास, जिला रायसेन को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।दोनों नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा तथा प्रदेश कार्यालय प्रभारी के मार्गदर्शन में की गईं।

संगठन विस्तार और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी बंटी धुर्वे ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने, जनसमर्थन बढ़ाने और विशेष रूप से युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और नए सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

रायसेन में सदस्यता अभियान होगा तेज

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में रायसेन जिले में जनसंपर्क और सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा। स्थानीय लोगों से जुड़े सामाजिक और आर्थिक मुद्दों को समझने तथा उनके समाधान के लिए संवाद बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।बैठक के अंत में जिले में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *