गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

₹1000 करोड़ कथित धोखाधड़ी मामला: महेंद्र गोयनका की पुलिस रिमांड 4 दिन और बढ़ी, जांच होगी तेज,

कोलकाता। कटनी निवासी संजय पाठक की पारिवारिक कंपनियों से जुड़े कथित ₹1000 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी महेंद्र गोयनका को कोलकाता की अदालत ने चार दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दस दिन की पूर्व पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद मंगलवार को कोलकाता पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया और मामले के विभिन्न पहलुओं की आगे जांच के लिए अतिरिक्त रिमांड की मांग की।सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को अब तक की जांच और पूछताछ की प्रगति से अवगत कराया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पुलिस के अनुरोध को स्वीकार करते हुए महेंद्र गोयनका की चार दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड मंजूर कर दी।पुलिस के अनुसार, जांच का केंद्र कंपनियों के कथित अवैध अधिग्रहण, करोड़ों रुपये के वित्तीय लेन-देन में कथित अनियमितताओं, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार तथा कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से कंपनी पर कब्जा किए जाने के आरोप हैं। अतिरिक्त रिमांड के दौरान इन सभी पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।सूत्रों के मुताबिक, अब तक की पूछताछ और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस का मानना है कि कंपनी के स्वामित्व, वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों में कथित हेरफेर से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए आगे भी गहन पूछताछ आवश्यक है।जांच के दायरे में कंपनी के वित्तीय अभिलेख, बैंकिंग लेन-देन, संपत्ति संबंधी दस्तावेज तथा कथित रूप से तैयार किए गए कूटरचित दस्तावेज शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यापक जांच जारी है तथा सभी संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों की विस्तार से पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *