गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

दिल्ली छात्र आंदोलन पर पाकिस्तान ने टिप्पणी से किया इनकार, बताया भारत का आंतरिक मामला,

। दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा के बीच पाकिस्तान सरकार ने इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा है कि यह भारत का आंतरिक मामला है और इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।गुरुवार को आयोजित नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी से दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन तथा कथित मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों पर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह भारत का आंतरिक विषय है और पाकिस्तान सरकार इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं करेगी।उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछले लगभग एक महीने से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कथित पेपर लीक के विरोध में छात्र आंदोलन जारी है। इसी क्रम में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद मार्च का आह्वान किया गया था।संसद की ओर मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बल प्रयोग के आरोप लगाए, जबकि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही। इस घटनाक्रम से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए, जिससे इस मुद्दे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित किया।पाकिस्तान सरकार की यह इस मुद्दे पर पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया है, जिसमें उसने इसे भारत का आंतरिक मामला बताते हुए किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से परहेज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *