गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

विश्व सिकल सेल दिवस पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश, उन्मूलन तक नहीं रुकेंगे प्रयास : राज्यपाल मंगुभाई पटेल,

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में सिकल सेल उन्मूलन गतिविधियों को विशेष अभियान के रूप में संचालित किया जाए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुष विभाग को निर्देश दिए कि स्क्रीनिंग, उपचार, कार्ड वितरण और दवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ जनजागरूकता कार्यक्रमों को भी व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाए।गुरुवार को लोक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन के संकल्प को पूरा होने तक प्रयासों में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय बहुल क्षेत्रों में रोग की पहचान, उपचार और नियमित निगरानी पर जोर दिया। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित रहे।ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्रों में माताओं और बच्चों को सिकल सेल एनीमिया के कारणों, लक्षणों और उपचार संबंधी जानकारी दी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के सिकल सेल उन्मूलन कार्यों की जिलेवार समीक्षा करते हुए स्क्रीनिंग, दवा वितरण और रोगियों को जारी किए गए कार्डों की जानकारी प्राप्त की।बैठक में आयुष विभाग द्वारा रोगियों को दिए जा रहे परामर्श, उपचार और निरंतर संवाद के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी प्रस्तुत की गई। राज्यपाल ने विभाग को उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों से नियमित फीडबैक लेने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं की प्रभावशीलता का आकलन किया जा सके।राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश सिकल सेल उन्मूलन के राष्ट्रीय अभियान में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य, आयुष एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों और मैदानी अमले की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री अशोक कुमार बर्णवाल ने विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर खंडवा जिले में प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी।इस अवसर पर जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दीपक खांडेकर, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, आयुष विभाग के प्रमुख सचिव श्री शोभित जैन, जनजातीय प्रकोष्ठ की सचिव श्रीमती मीनाक्षी सिंह तथा लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं आयुष विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *