गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा नरेला विधानसभा में 23 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन,

भोपाल। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री Vishwas Kailash Sarang ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से प्रस्तावित सीवेज परियोजना एवं अन्य विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री Mohan Yadav के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर वर्ग का कल्याण और हर क्षेत्र का संतुलित विकास सुनिश्चित करना है।मंत्री श्री सारंग ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य केवल आधारभूत संरचना का विकास नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा, जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त होगा।

परियोजना का विवरण

इस सीवेज परियोजना के अंतर्गत—

  • 13 करोड़ रुपये की लागत से 42 किलोमीटर लंबा सीवर नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा
  • 9 करोड़ रुपये की लागत से 8079 हाउस सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे
  • लगभग 35,306 नागरिकों को इस परियोजना से प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा
परियोजना पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आधुनिक सीवेज व्यवस्था स्थापित होगी, जिससे स्वच्छता स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिक सुविधाएं अधिक सुलभ बनेंगी।कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री सारंग का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *