गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी की,

Mohan Yadav ने कहा है कि प्रदेश सरकार के लिए माताओं और बहनों का सम्मान सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मातृशक्ति के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश शासन की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त के राशि अंतरण एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। साथ ही 296 करोड़ 34 लाख रुपये लागत के 40 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अब तक योजना के अंतर्गत 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि बहनों के खातों में अंतरित की जा चुकी है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नरसिंहपुर की धरती वीरांगना Rani Durgavati के पराक्रम की साक्षी रही है। रानी दुर्गावती के सम्मान में जबलपुर और सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठकों का आयोजन किया गया। वहीं आदिवासी शहीद भभूत सिंह के योगदान के सम्मान में भी विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 6 पर महिला सांसद, 27 महिला विधायक एवं 5 महिला मंत्री कार्यरत हैं। पुलिस विभाग में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है तथा 4 लाख से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ चुकी हैं। रेडीमेड वस्त्र उद्योगों में कार्यरत महिलाओं को 5000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि Ladli Laxmi Yojana के माध्यम से बेटियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। प्रदेश की 53 लाख बेटियां योजना से लाभान्वित हो रही हैं तथा 80 लाख छात्राओं को शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 55 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।कृषि एवं किसानों के हितों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नरसिंहपुर जिला गन्ना उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है और यहां के 20 हजार से अधिक परिवारों को इससे रोजगार मिल रहा है। गाडरवारा की तुअर दाल देशभर में अपनी अलग पहचान रखती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गेहूं, चना, सरसों, मसूर और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित कर रही है। उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जाएगा। किसानों के हित में 23 मई तक समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर अवधि आगे बढ़ाई जाएगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। सिकलसेल और कुपोषण के खिलाफ प्रभावी कार्य हो रहा है। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि “जल है तो जीवन है, जल है तो खेती है और जल है तो समृद्धि है।” उन्होंने आमजन से जल संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता करने वालों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार उपचार के लिए 1.50 लाख रुपये तक का खर्च वहन कर रही है। साथ ही घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहपुर जिले की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक धरोहरों पर आधारित विशेष कैलेंडर का विमोचन किया। इसमें बरमान घाट, नरसिंह मंदिर, गरुण मंदिर, मां राजराजेश्वरी त्रिपुरसुंदरी मंदिर और अन्य प्रमुख धरोहरों को शामिल किया गया है।मुख्यमंत्री ने मुंगवानी में महाविद्यालय खोलने, शेढ़ नदी पर 24 करोड़ रुपये की लागत से 250 मीटर लंबे पुल के निर्माण, नरसिंहपुर हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ बिछाने तथा बुढ़ैना बांध परियोजना के परीक्षण की घोषणा भी की।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा खेल प्रतिभाओं को ट्रैक सूट भेंट किए।मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रम में 51 लाड़ली बहनों ने कलश यात्रा के माध्यम से उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री ने उन्हें साड़ियां भेंट कर सम्मानित किया और पुष्पवर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या-पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री Govind Singh Rajput, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री Prahlad Patel, सांसद Faggan Singh Kulaste, सांसद Darshan Singh Choudhary, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री Uday Pratap Singh सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, लाड़ली बहनें एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *