Mohan Yadav ने कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Dilip Jaiswal के सुपुत्र अभिशंख जायसवाल एवं पुत्रवधू स्तुति जायसवाल के पावन वैवाहिक अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगल आशीष प्रदान किए।मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिजुरी में आयोजित वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए तथा नवविवाहित दंपति को सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से नवदंपति के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर उन्नति की कामना करते हुए कहा कि उनका दाम्पत्य जीवन प्रेम, विश्वास, सम्मान और अटूट साथ के पवित्र सूत्र से सदैव सुसज्जित रहे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवजीवन की यह मंगलमयी यात्रा परिवार में खुशियों, सौभाग्य और मधुर संबंधों की नई सुगंध लेकर आए तथा दोनों का जीवन आनंद, शांति और वैभव से परिपूर्ण हो। उन्होंने अपने स्नेहिल आशीर्वचनों से नवदंपति के जीवन को मंगलमय बनाने की कामना व्यक्त की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री श्री जायसवाल एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय भेंट कर विवाह समारोह की खुशियां साझा कीं। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों से भी मुख्यमंत्री ने आत्मीय चर्चा की।वैवाहिक समारोह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री Sampatiya Uikey, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद Himadri Singh, मंडला सांसद Faggan Singh Kulaste, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री Dilip Ahirwar, विधायक एवं पूर्व मंत्री Bisahulal Singh, विधायक जैतपुर Jaisingh Maravi, विधायक जयसिंहनगर Manisha Singh सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, उपाध्यक्ष जिला पंचायत अनूपपुर श्रीमती पार्वती राठौर, जिला पंचायत सदस्य भारती केवट नर्मदा सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।यह समारोह सामाजिक सौहार्द, पारिवारिक मूल्यों और आत्मीयता का प्रतीक बना, जहां सभी अतिथियों ने नवदंपति के सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।