गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला जिले के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेवरा में आयोजित सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की सुपुत्री ज्योति कुलस्ते के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपत्ति को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं प्रदान कीं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की भी विशेष उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्योति कुलस्ते को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा स्मृति स्वरूप उपहार भेंट कर जीवन के नए अध्याय के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुलस्ते परिवार के सदस्यों से आत्मीय भेंट कर उन्हें भी शुभकामनाएं दीं और पारिवारिक समारोह में शामिल होकर प्रसन्नता व्यक्त की।इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *