गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

हनुमानगंज पुलिस ने दो शातिर नकबजन गिरफ्तार कर 5 लाख रुपये का मशरूका किया बरामद,

हनुमानगंज पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 कूलर, 22 कूलर मोटर एवं 1 अलमारी सहित लगभग 5,00,000 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-03/04 श्री मयूर खंडेलवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती शालिनी दीक्षित एवं सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अवधेश सिंह भदौरिया द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण:
फरियादी अमान उर रहमान (उम्र 26 वर्ष), निवासी बैरसिया रोड, भोपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके कूलर एवं अलमारी बनाने के कारखाने का शटर तोड़कर अज्ञात चोर कूलर, मोटर एवं अलमारी चोरी कर ले गए। इस पर थाना हनुमानगंज में अपराध क्रमांक 203/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस कार्रवाई:
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर छोला रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शहबाज (24 वर्ष) निवासी सागर, हाल निवासी करोंद भोपाल बताया तथा अपने साथी तोहिद बक्श (18 वर्ष) निवासी करोंद के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा मशरूका बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. शहबाज पिता सलीम (24 वर्ष)
  2. तोहिद बक्श पिता राजा बक्श (18 वर्ष)

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक शिवलाल वर्मा, उपनिरीक्षक अमित भदौरिया, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, आरक्षक राकेश मंडलोई, आरक्षक आशीष त्यागी एवं आरक्षक लवकुश गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *