
डॉ. मोहन यादव ने आज समत्व भवन, भोपाल से माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं, 12वीं एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा जारी इन परिणामों को विद्यार्थी विभिन्न आधिकारिक एवं मान्यता प्राप्त वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राएं मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी आसानी से अपना रिजल्ट प्राप्त कर रहे हैं।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परिणाम देखने की व्यवस्था निम्न माध्यमों पर उपलब्ध है:
- आधिकारिक पोर्टल: https://mpbse.mponline.gov.in
- अन्य प्रमुख वेबसाइट्स: Jagran Josh, Indian Express Education, FastResult, Hindustan Times Education, Live Hindustan, Times of India, TV9 Hindi, News9 Live, NDTV, Arihant आदि
- मोबाइल ऐप: MPBSE MOBILE App, MP Mobile App
- डिजिटल प्लेटफॉर्म: DigiLocker
विद्यार्थी “Know Your Result” विकल्प का उपयोग कर अपने रोल नंबर एवं आवेदन क्रमांक के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
राज्य सरकार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा अन्य विद्यार्थियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।