गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

कलचुरी समाज के भीष्म पितामह एडवोकेट श्री शंकर लाल राय बाबूजी को श्रद्धांजलि,

कलचुरी समाज के भीष्म पितामह वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट श्री शंकर लाल जी राय को श्रद्धांजलि देने के लिए हैदराबाद में वी सी सी ई भवन में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।इस सभा में अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के राष्ट्रीय सलाहकार और समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकर लाल राय जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव महिला श्रीमती रंजना सूर्यवंशी ने कहा कि श्री शंकर लाल राय जी समाज के भीष्म पितामह थे और उन्होंने पूरे देश में समाज को जोड़ने का काम किया। उन्होंने महिलाओं को समाज से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। “एक कलचुरी सबके लिए और सब कलचुरी एक के लिए” संगठन के नारे पर काम किया।रंजना सूर्यवंशी ने बताया कि महिलाओं ने पूरे देश से उनके लिए एक ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से भी संगठन की पूरी महिलाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम चौधरी गुप्ता ने बताया था कि यह बहुत बड़ी क्षति है। उनकी पुस्तक के माध्यम से वह हमेशा हमारे साथ रहेंगे।इस सभा में तेलंगाना युवा अध्यक्ष श्री बोयापल्ली लिंगा स्वामी गौड, तेलंगाना उपाध्यक्ष मुद्दागौनी राम मोहन गौड, श्री कृष्णकांत सूर्यवंशी और बी सी सी ई भवन संचालक श्री रमेश बाबू सहित कई अन्य समाजसेवियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।श्री लिंगा स्वामी ने कहा कि वह समय-समय पर उनसे मार्गदर्शन लेते रहते थे। और जब उन्होंने उनसे पहली बार बात की तो सरदार सवाई श्री वीर पपन्ना जी के बारे में उनको इतनी जानकारी होना सुनकर बहुत आश्चर्य लगा।श्री राम मोहन गौड ने कहा कि वह पहले भी हैदराबाद आए थे जब वह उनसे मिले थे। समाज सेवा का उनके जज्बे को वह प्रणाम करते हैं और इडिगा नाडार, कलचुरी, गौड को एक करने की पूरी कोशिश की। 🙏

भवदीय,
अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *