। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) मध्य प्रदेश की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ईद का यह अवसर हमें एकजुट होकर सामाजिक और राजनीतिक बदलाव के लिए संगठित होने की प्रेरणा देता है।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्याम जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बहुजन मुक्ति पार्टी की ओर से राजेश कीर ने ईद मिलन के महत्व पर प्रकाश डाला। एडवोकेट महबूब अंसारी, पूर्व सदस्य, स्टेट बार काउंसिल ने सभी उपस्थित लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता विदयराज मालवीय ने की। उन्होंने कहा कि एसडीपीआई सदैव भाईचारे को बढ़ावा देने और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत रही है। यह कार्यक्रम उसी उद्देश्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईसाई एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों की सहभागिता सामाजिक न्याय की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।मध्य प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जनाब मोईद हाशमी ने कहा कि केवल औपचारिक बातचीत से भाईचारा नहीं बढ़ता, बल्कि इसके लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हमें समाज के पीड़ित और वंचित वर्गों के साथ खड़े होकर न्याय के लिए संघर्ष करना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में सलीम अंसारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईद इबादत के बाद मनाई जाने वाली खुशी का पर्व है, जो समानता और भाईचारे का संदेश देता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव इरफानुल हक अंसारी ने किया।इस अवसर पर मुस्लिम महासभा के अध्यक्ष मुनव्वर खान, एपीसीआर के प्रदेश सचिव मसूद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद अली, प्रदेश सचिव आदिल खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद जमील, एसडीपीआई भोपाल जिला अध्यक्ष बादशाह खान, अब्दुल मलिक अंसारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।