गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण यज्ञ संपन्न, डॉ. अनिल देव प्रभाकर शास्त्री ने जताया आभार,

राजधानी के बिट्टन दशहरा मैदान में आयोजित भव्य ‘सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महारुद्र यज्ञ एवं महा रुद्राभिषेक’ के सफल समापन पर गृहस्थ संत पूज्य बड़े भैया डॉ. अनिल प्रभाकर शास्त्री ने समस्त गुरु परिवार और सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।*भक्ति और सेवा का अनूठा संगम* देखने को मिला,यज्ञ की पूर्णाहति के उपरांत डॉ. अनिल देव प्रभाकर शास्त्री ने अपने संदेश में कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अटूट श्रद्धा और सेवा का प्रत्यक्ष प्रमाण था। उन्होंने विशेष रूप से कार सेवकों और गुरु परिवार के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अविस्मरणीय सहयोग और दिन-रात की मेहनत से ही इतने विशाल संकल्प को सिद्धि प्राप्त हुई है।डॉ. अनिल देव प्रभाकर शास्त्री ने आयोजन समिति और भोपाल शिष्य मंडल को विशेष ‘साधुवाद’ दिया। उन्होंने कहा, “देश के कोने-कोने से आए हजारों श्रद्धालुओं के आवास, भोजन और सुगम दर्शन के लिए जो उत्तम व्यवस्थाएं भोपाल शिष्य मंडल द्वारा की गईं, वह अनुकरणीय हैं।”साथ ही*प्रशासनिक सहयोग के प्रति कृतज्ञता*जताई महारुद्र यज्ञ की निर्बाध संपन्नता के लिए डॉ. शास्त्री ने जिला प्रशासन एवं पुलिस बल का आभार व्यक्त किया। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया। इसके पश्चात भोपाल के जनमानस और भक्त मंडल की सहभागिता को सराहा।*शास्त्री जी ने अंत में आशीर्वाद स्वरूप कहा कि भगवान भोलेनाथ, पूज्य दद्दा जी की कृपा समस्त गुरु परिवार और राष्ट्र पर बनी रहे। इस आयोजन ने राजधानी को शिवमय कर समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया है।*भोपाल में आयोजित आध्यात्मिक महाकुंभ सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महारुद्रयज्ञ का ‘विशेष प्रसारण’, 20 मार्च से शाम 7:00 बजे से शुभ टीवी पर भी देख सकेंगे सभी श्रद्धालु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *