भोपाल के बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु,

भोपाल/15/03/2026 राजधानी के दशहरा मैदान में पूज्य गुरुदेव पंडित देव प्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ एवं पूज्य गुरुमाता ‘जिज्जी’ की असीम अनुकंपा से आयोजित सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं दिव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के चौथे दिन भक्ति की अविरल धारा बही। पूज्य बड़े भैया डॉ. अनिल प्रभाकर शास्त्री जी के सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।
अहंकार से पतन का संदेशदेते हुए कथा व्यास डॉ. अनिल प्रभाकर शास्त्री जी ने चौथे दिन की कथा में जीवन के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को सचेत किया। उन्होंने कहा कि “अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है।” जब व्यक्ति के भीतर ‘मैं’ का भाव जागृत होता है, तो उसका विवेक समाप्त हो जाता है। अहंकार न केवल बुद्धि को भ्रष्ट करता है, बल्कि व्यक्ति द्वारा अर्जित ज्ञान का भी हरण कर लेता है। उन्होंने भक्तों को सरल और सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी।जैसे ही कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा दशहरा मैदान ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूँज उठा। भगवान के बाल स्वरूप के दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर भव्य पंडाल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के सामने छोटा नजर आने लगा। हजारों की संख्या में मौजूद भक्तों ने पुष्प वर्षा और आरती के साथ भगवान का स्वागत किया।भजनों की प्रस्तुति मेंसांस्कृतिक संध्या में कृष्णगोपाल पाठक जी की सुपुत्रियों—आहना, सुदीक्षा और श्लोका पाठक—ने ‘राधे राधे मंडल’ के साथ मिलकर सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की लय और ताल पर उपस्थित विधायक, पूर्व विधायक और भारी संख्या में श्रद्धालु स्वयं को रोक नहीं पाए और झूमने लगे।इस आध्यात्मिक समागम में राजनीति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश पचौरी (पूर्व केंद्रीय मंत्री) भगवान दास सबनानी(विधायक), नीरज दीक्षित (पूर्वविधायक) श्रीवर्धन त्रिवेदी (सनसनी) सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों ने डॉ. अनिल शास्त्री जी का आशीर्वाद लिया।श्रीमद्भागवत कथा के इस पावन अवसर पर भोपाल शिष्य मंडल द्वारा पूज्य बड़े भैया डॉ. अनिल शास्त्री जी का भव्य सम्मान भी किया गया। एवं पूज्य बड़े भैय्या ने दद्दाशिष्य मण्डल भोपाल के अथक प्रयास की सराहना की एवं दद्दा शिष्य मण्डल भारत वर्ष को शुभकामना दी । आयोजन समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में 18 मार्च तक कथा के अन्य प्रसंगों के साथ-साथ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का कार्य भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *