मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर संभाग के शिवपुरी जिला मुख्यालय पहुँचे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवपुरी स्थित नक्षत्र गार्डन पहुंचकर विधायक श्री देवेंद्र जैन के पुत्र सक्षम जैन और वधू आरजू को आशीर्वाद प्रदान किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवविवाहित दंपति को सुखमय एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ उपस्थित रहे।समारोह में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा परिजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।