मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गाजियाबाद प्रशासन ने हरीश राणा के परिवार को दी आर्थिक सहायता,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गाजियाबाद जिला प्रशासन हरीश राणा के परिवार की मदद के लिए आगे आया है। बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़, नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल राजनगर एक्सटेंशन स्थित हरीश राणा के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि प्रशासन की ओर से परिवार को तत्काल राहत देते हुए ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विवेक राहत कोष से भी आगे आर्थिक मदद दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि परिवार की आजीविका को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्वरोजगार के लिए एक दुकान आवंटित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, ताकि परिवार को स्थायी आय का साधन मिल सके।जिलाधिकारी ने बताया कि इस पूरे मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं लिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन को परिवार की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। उसी क्रम में प्रशासनिक अधिकारी स्वयं परिवार के घर पहुंचे और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।के अनुसार, अशोक राणा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 1989 से 2021 तक दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट स्थित एक होटल में नौकरी की थी। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सीमित पेंशन मिलती है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था।बताया गया कि पेंशन की सीमित राशि के कारण अशोक राणा घर पर खाद्य सामग्री बनाकर बेचते हैं और उसी आय से परिवार का गुजारा करते रहे हैं। इसी आय से वे अपने बेटे हरीश के इलाज का खर्च भी उठाते रहे हैं। अधिकारियों ने मुलाकात के दौरान परिवार की आर्थिक स्थिति को समझते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं के माध्यम से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर अधिकारियों ने परिवार को स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और कहा कि प्रशासन आगे भी हरसंभव सहयोग के लिए तैयार रहेगा। जिला प्रशासन का कहना है कि परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे, ताकि उन्हें भविष्य में आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *