गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश की बैठक मण्डला में आयोजित की गई बैठक में वर्तमान में सिवनी एंव छिंदवाड़ा जिले के कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा 02 मार्च को छपारा / बंजारी में बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम के विरूद्ध नारेबाजी की गई व केन्द्रिय नेतृत्व के प्रति भी व्यंगात्मक टिप्पणी कर सोशल मिडिया प्लेटफार्म फेसबुक, यूट्यूब एंव व्हाट्सएप्प ग्रुप में तथा इलेक्ट्रानिक समाचार के माध्यम से प्रसारित कर पार्टी की छवि धूमिल की गई। पार्टी संगठन ने जांच कमेटी के माध्यम से जांच करा आज बैठक कर निम्न निर्णय लिया गया है:-पूर्व जिला अध्यक्ष देवीराम उर्फ देवरावन भलावी जिला छिंदवाड़ा को पार्टी संगठन के विरूद्ध कार्य करने व सोशल मिडिया के माध्यम से पार्टी की छवि धूमिल करना व पृथक संगठन बनाने की धमकी देना आदि पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई। देवीराम उर्फ देवरावन भलावी जिला छिंदवाड़ा को पार्टी संगठन से आजीवन/छः वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।
युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण धुर्वे जिला छिंदवाड़ा को पार्टी संगठन के विरूद्ध कार्य करने व सोशल मिडिया के माध्यम से पार्टी की छवि धूमिल करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई। युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण धुर्वे जिला छिंदवाड़ा को पार्टी संगठन से छः वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।
संदीप इनवाती किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा के द्वारा सोशल मिडिया के माध्यम से पार्टी की छवि लगातार धूमिल की गई. उक्त संबंध में अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए संदीप इनवाती किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा को तत्काल प्रभाव से छः वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।
रावेनशाह उइके छपारा जिला सिवनी के द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियां की गई, एंव सोशल मिडिया विडियों के माध्यम से पार्टी की छवि धूमिल की गई, तथा पार्टी को कमजोर करने कूटनीतिक षणयंत्र किया गया। अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए रावेनशाह उइके छपारा जिला सिवनी को तत्काल प्रभाव से छः वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।
पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मलित होने व केन्द्रिय एंव प्रदेश नेतृत्व पर व्यंगात्मक टिप्पणी करने तथा सोशल मिडिया में भ्रामक जानकारी देकर पार्टी की छवि धूमिल करने पर निम्न पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है. 15 दिवस के अंदर संतोषजनक जवाब ना देने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
रामगुलाम उइके, पूर्व विधायक गो.ग.पा. ग्राम मुल्ला देवरी वि.ख. धनौरा जिला सिवनी।
एड. महेश वटटी, प्रदेश पदाधिकारी, लखनादौन जिला सिवनी
शक्ति सिंह सिसौदिया जिला सिवनी को दिनांक 26/02/2026 को प्रदेश कार्यालय भोपाल से की गई नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है, जिला कमेटी के प्रस्ताव व प्रदेश कमेटी की अनुशंषा पर नियुक्ति पर प्रदेश कमेटी विचार करेगी।