दद्दाजी शिष्य मंडल ने मालती राय से की सौजन्य भेंट, 137वें सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण महायज्ञ पर हुई विस्तृत चर्चा,

इंदौर, 2 मार्च 2026।गृहस्थ संत परम पूज्य श्री देव प्रभाकर शास्त्री जी दद्दाजी की पावन स्मृति में परम पूज्य गृहस्थ संत पण्डित अनिल प्रभाकर शास्त्री ‘बड़े भैय्या’ के सानिध्य में विश्व कल्याण एवं राष्ट्र कल्याण के उद्देश्य से आयोजित 137वें सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण महा रुद्राभिषेक एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन आगामी 12 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।इस पवित्र यज्ञ श्रृंखला के प्रारंभिक चरण में दद्दाजी शिष्य मंडल का प्रतिनिधि मंडल भोपाल की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती मालती राय से सौजन्य भेंट करने पहुंचा। महापौर निवास पर आयोजित बैठक में शिष्य मंडल के प्रतिनिधियों ने यज्ञ की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं अपेक्षित सहयोग पर विस्तार से चर्चा की।प्रतिनिधि मंडल ने महापौर को सपरिवार इस धार्मिक महायज्ञ में शामिल होने का हार्दिक आमंत्रण प्रदान किया। महापौर ने आयोजन के प्रति पूर्ण सहमति व्यक्त करते हुए शहर प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दद्दाजी के आदर्शों से प्रेरित यह यज्ञ न केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बनेगा, बल्कि समाज में एकता, शांति एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को भी सुदृढ़ करेगा।शिष्य मंडल के अनुसार यह 137वां यज्ञ सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण के माध्यम से विश्व शांति की कामना करेगा। महा रुद्राभिषेक से समस्त विघ्न-बाधाओं की शांति एवं कल्याण की प्रार्थना की जाएगी, वहीं श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भक्तों को भगवान की दिव्य लीलाओं का श्रवण लाभ प्राप्त होगा। आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल, सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।भेंट के दौरान शिष्य मंडल ने महापौर को आमंत्रण पत्र भेंट किया तथा “जय श्री दद्दाजी” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन इंदौरवासियों के लिए गौरव का विषय रहेगा। सभी श्रद्धालुओं से सादर आग्रह है कि वे सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

जय श्री दद्दाजी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *