ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर वैश्विक प्रतिक्रियाएं तेज,

अमेरिका और इजरायल द्वारा कथित हवाई हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस घटना ने मध्य पूर्व सहित वैश्विक राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।चीन के विदेश मंत्रालय ने इस हमले को ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन बताया है। चीन ने कहा कि यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी सिद्धांतों के विपरीत है। चीन ने सैन्य अभियान तुरंत रोकने, तनाव को और न बढ़ाने तथा मध्य पूर्व और विश्व में शांति व स्थिरता बनाए रखने की अपील की है।वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। पुतिन ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय मूल्यों का उल्लंघन बताया। उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन को भेजे शोक संदेश में खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की मृत्यु पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इसके अलावा उत्तर कोरिया ने भी इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई की आलोचना की है।इस घटनाक्रम के बाद वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय शांति एवं स्थिरता बनाए रखने की अपील कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *