पुण्य सलिला मां नर्मदा जयंती धूमधाम से मनाई गई, सांसद ज्ञानेश पाटिल व विधायक सचिन बिरला ने ग्रहण किया प्रसाद,

पुण्य सलिला मां नर्मदा की जयंती 25 जनवरी 2026 को खेड़ी घाट (मोर टका) पर श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नर्मदा जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में प्रातःकाल मां नर्मदा का दुग्ध अभिषेक कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई तथा चुनरी अर्पित की गई।समारोह समिति के अनोखी लाल सेन (पहलवान) ने बताया कि यह आयोजन लगातार 19वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। मां नर्मदा के पावन तट पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में सांसद माननीय ज्ञानेश पाटिल एवं विधायक माननीय सचिन बिरला ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर ओबीसी संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुभाष वर्मा सेन, भारतीय सेन समाज ओंकारेश्वर क्षेत्र न्यास बड़वाह के सचिव श्री सुरेश मालवी, गुरु-चेला आश्रम के पीठाधीश्वर श्री दिनेश आनंद जी महाराज सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। पीठाधीश्वर द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया।समारोह के दौरान 5 कुंटल रवे का हलवा, 1 कुंटल मावे के गुलाब जामुन एवं 1 कुंटल पोहे का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर “नर्मदा मैया की जय” के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम में समाजसेवी विजय श्रीवास, जाऊ श्रीवास, डाली श्रीवास, राज सेन, राजेंद्र सेन, घनश्याम श्रीवास, जयप्रकाश श्रीवास सहित श्रीमती मनोरमा सेन, श्रीमती सोना सेन, श्रीमती तृप्ति श्रीवास, श्रीमती नेहा सेन, श्रीमती नेहा प्रणव वर्मा (घाटा बिल्लोद) एवं श्रीमती नेहा भूपेंद्र सोलंकी (धार) की गरिमामयी उपस्थिति रही।समिति की ओर से बताया गया कि मां नर्मदा जयंती का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *