केंद्रीय कानून मंत्री से मुलाकात कर ‘एक सोच’ पुस्तक के विमोचन पर चर्चा

नई दिल्ली। लेखक एवं विचारक दीपक मेघवाल ने अपनी पुस्तक ‘एक सोच’ के विमोचन को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पुस्तक की विषयवस्तु, उद्देश्य और सामाजिक महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई।

दीपक मेघवाल ने बताया कि ‘एक सोच’ पुस्तक प्रेरणादायक विचारों पर आधारित है, जो व्यक्ति के सोचने के दृष्टिकोण को ही नहीं बल्कि इतिहास की दिशा बदलने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक उन विचारों को समर्पित है, जिन्होंने समाज और राष्ट्र को नई दिशा दी।

पुस्तक में डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, अटल बिहारी वाजपेई, जवाहरलाल नेहरू, मान्यवर कांशीराम तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे महान व्यक्तित्वों के विचारों, संघर्षों और योगदान पर आधारित लेख शामिल हैं। इन लेखों के माध्यम से पाठकों को नेतृत्व, सामाजिक न्याय, राष्ट्रनिर्माण और सकारात्मक सोच की प्रेरणा मिलेगी।

केंद्रीय कानून मंत्री ने पुस्तक के विचारात्मक पक्ष की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया और लेखन कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह पुस्तक विशेष रूप से युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक सोच एवं राष्ट्रहित में योगदान के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *