
खुशबू एजूकेशन एण्ड कल्चरल सोसायटी, भोपाल द्वारा आगामी 9 नवम्बर 2025, रविवार को शाम 4:00 बजे दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय (भोपाल) में एक भव्य साहित्यिक संध्या “चमकते सितारे-4” सम्मान एवं मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल के वरिष्ठ और ख्यातनाम शायर श्री रईस सिद्दीकी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार श्री इक़बाल मसूद और वरिष्ठ कवि श्री विजय तिवारी उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर संस्था द्वारा उस्ताद शायर स्वर्गीय वाहिद प्रेमी की स्मृति में प्रतिवर्ष दिया जाने वाला “वाहिद प्रेमी अवार्ड” इस बार भोपाल के युवा और प्रतिभावान शायर श्री अशफ़ाक़ अंसर को प्रदान किया जाएगा। वहीं सीहोर के शायर श्री सादिक़ राईन को “आज का मेहमान शायर सम्मान” से नवाज़ा जाएगा।साहित्य और संस्कृति के प्रति सक्रिय योगदान के लिए “श्रोता अवार्ड” भोपाल के श्री ओमप्रकाश गौर को प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन युवा शायर सोहेल उमर करेंगे। संस्था अध्यक्ष श्री साजिद प्रेमी ने जानकारी देते हुए बताया कि “चमकते सितारे” श्रृंखला का उद्देश्य युवा और वरिष्ठ शायरों को एक साझा मंच प्रदान करना है ताकि उर्दू अदब और ग़ज़ल की परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहे।इस मुशायरे में देश-प्रदेश के अनेक वरिष्ठ और युवा शायर अपनी रचनाएँ पेश करेंगे। आमंत्रित शायरों में शामिल हैं —श्री सरवत जैदी भोपाली, श्री तमकीन बहादुर (सीहोर), श्री अज़ीम असर, श्री आफताब अदील, सुश्री ग़ोसिया खान सबीन, सुश्री खुशबू श्रीवास्तव, सुश्री सीमा शिवहरे सुमन, श्री संतोष खेडवरकर, श्री आशीष चौबे, श्री अनीस खान (सीहोर), श्री सईद शहंशाह, श्री मशगूल मेहरबानी, श्री ओरंगज़ेब आज़म, श्री एस.एम. मुबश्शिर, श्री आदिल इमाद और श्री नादिर भोपाली।
संस्था अध्यक्ष श्री साजिद प्रेमी ने बताया कि इस आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कलाकारों और कवि-प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम न केवल सम्मान समारोह होगा, बल्कि एक ऐसा मुशायरा मंच भी बनेगा जहाँ परंपरा और नवयुवाओं की अभिव्यक्ति साथ-साथ झलकेगी।उन्होंने कहा कि “खुशबू एजूकेशन एण्ड कल्चरल सोसायटी” का उद्देश्य शहर की सांस्कृतिक और साहित्यिक धारा को नई दिशा देना है। संस्था निरंतर नए प्रतिभाशाली कवियों, शायरों और कलाकारों को अवसर प्रदान करती रही है।