सिवनी:- सिवनी जिले के किसान भाइयों के द्वारा बीते लगभग 8 वर्षों से खरीफ की फसल में सर्वाधिक मक्के की फसल लगाई जाती आ रही है।जिससे वर्ष 2017 में मक्के की फसल पर किसानों को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा भावांतर की राशि प्रदान की गई थी। सिवनी जिले में लगातार किसान भाइयों के द्वारा मक्के की फसल की बोनी बहुतयात मात्रा में की जा रही है। पिछले वर्षों में किसान की मक्के की फसल का दाम अच्छी कीमत में व्यापारियों द्वारा खरीदी की गई थीं। परंतु इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।एक ओर किसान भाइयों का मक्के का उत्पादन कम हुआ है,और दूसरी और व्यापारियों के द्वारा बहुत कम दामों में मक्के की फ़सल की खरीदी की जा रही है।जिससे किसान भाइयों को लागत की राशि भी निकालना मुश्किल हैं। पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह जी ने किसान हितैषी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से अनुरोध किया हैं, भावांतर भुगतान योजना का लाभ किसान भाइयों को प्रदान किया जाएं।वर्तमान स्थिति में मक्का उत्पादक किसान आर्थिक कठिनाई का सामना कर रहा है। और शासन से उचित सहायता की अपेक्षा कर रहा है।सिवनी जिले के मक्का किसान बंधुओं को भावांतर भुगतान राशि प्रदान करने की मांग किया। जिससे किसान भाइयों को नुकसान से आर्थिक भरपाई हो सके, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की कृषक हितैषी सोच एवं संवेदनशील नेतृत्व से किसानों को संबल एवं आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।