
मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPSEDC) द्वारा ग्राम बांदीखेडी (बैरसिया) में प्रस्तावित ई.एम.सी. 2.0 योजना के लिए जल प्रदाय की व्यवस्था हेतु नगर निगम भोपाल से आवश्यक सहमति एवं अनुमोदन प्राप्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।MPSEDC द्वारा पत्र क्रमांक MPSEDC/EMC2.0/2399 दिनांक 14.06.2024 के माध्यम से नगर निगम भोपाल से 1 एम.एल.डी. जल प्रदाय की सहमति, जल स्रोत और अनुमानित व्यय की जानकारी मांगी गई थी। इस पर नगर निगम भोपाल द्वारा पत्र क्रमांक 251/अ.य/ज.का.वि.प.नि./2024 दिनांक 25.06.2024 के माध्यम से आवश्यक सहमति प्रदान की गई थी।इसके पश्चात, म.प्र. शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा प्रेषित पत्र क्रमांक SNT/9/0001/2025-SEC-2-41 (SNT) दिनांक 11.06.2025 में योजना हेतु 2 एम.एल.डी. जल प्रदाय की आवश्यकता का उल्लेख किया गया।चूंकि ग्राम बांदीखेडी (बैरसिया) भोपाल नगर निगम सीमा के बाहर स्थित है, इसलिए म.प्र. नगर पालिक अधिनियम, 1956 की धारा 221(3) के अंतर्गत सीमा के बाहर जल प्रदाय के लिए शासन से अनुमति आवश्यक है। इस संदर्भ में नगर निगम भोपाल द्वारा पत्र क्रमांक 274 दिनांक 26.06.2024 के माध्यम से अपर मुख्य सचिव, म.प्र. शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा गया।म.प्र. शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा पत्र क्रमांक 1826/3238904/2025/18-2, दिनांक 07.08.2025 के माध्यम से नगर निगम भोपाल से आयुक्त का अभिमत एवं परिषद का निर्णय उपलब्ध कराने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।

नगर निगम भोपाल द्वारा प्रस्तावित योजना के अनुसार, मनुआभान टेकरी बलशोधन संयंत्र से आने वाली मुख्य पाइपलाइन से संजीव नगर पर इंटरकनेक्शन कर चांदीखेडी तक नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसके माध्यम से 2 एम.एल.डी. जल प्रदाय किया जाएगा। पाइपलाइन बिछाने का संपूर्ण व्यय म.प्र. स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPSEDC) द्वारा वहन किया जाएगा।अमृत 2.0 परियोजना के अंतर्गत मनुआभान टेकरी बलशोधन संयंत्र की क्षमता 10 एम.एल.डी. तक बढ़ाई जा रही है, जिससे बांदीखेडी हेतु प्रस्तावित 2 एम.एल.डी. जल प्रदाय सुचारू रूप से किया जा सकेगा।अतः भारत सरकार की ई.एम.सी. 2.0 योजना के अंतर्गत ग्राम बांदीखेडी (बैरसिया) को 2 एम.एल.डी. जल प्रदाय नगर निगम भोपाल द्वारा किए जाने की स्वीकृति माननीय महापौर परिषद से प्राप्त किए जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।इस निर्णय से ग्राम बांदीखेडी क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा ई.एम.सी. 2.0 योजना के अंतर्गत आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ सुनिश्चित की जा सकेंगी।