“संगीत मेरा जीवन” की 49वीं प्रस्तुति, भोपाल में होगी सुरों की महफिल,

संगीत और संस्कृति को समर्पित संगीत मेरा जीवन सोशल वेलफेयर सोसाइटी अपनी 49वीं भव्य प्रस्तुति का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन राष्ट्रीय खादी उत्सव समिति के तत्वावधान में आगामी 6 अक्टूबर 2025, शाम 6:00 बजे से हॉट बाजार, भोपाल में होगा।सोसाइटी की अध्यक्षा सुश्री माया पवार के नेतृत्व में इस संगीतमय शाम में देश-प्रदेश के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस अवसर पर कृष्णा भारती (बॉइस ऑफ रेशमा), इमरान (प्लेबैक सिंगर), कय्यूम साहब, मसरूर खान भोपाली (वॉइस ऑफ रफी) अपनी मधुर गायकी का जादू बिखेरेंगे।कार्यक्रम में विशेष रूप से क्रय्यूम अली लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया जाएगा। साथ ही मसरूर खान भोपाली को उनकी गायकी के लिए सम्मानित किया जाएगा।अध्यक्षा माया पवार ने बताया कि “संगीत मेरा जीवन” सोसाइटी का उद्देश्य संगीत और कला को समाज तक पहुँचाना है। इस मंच के माध्यम से प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहन और संगीतप्रेमियों को श्रेष्ठ प्रस्तुतियों का आनंद मिलता है। 49वीं प्रस्तुति इस श्रृंखला में एक और यादगार शाम साबित होगी।कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा और आयोजकों ने सभी संगीतप्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं।

कार्यक्रम विवरण

  • तारीख: 6 अक्टूबर 2025
  • समय: शाम 6:00 बजे
  • स्थान: हॉट बाजार, भोपाल

मुख्य कलाकार:

  • माया पवार (सिंगर एवं अध्यक्षा) – संपर्क: 8640001747
  • कृष्णा भारती (बॉइस ऑफ रेशमा)
  • इमरान (प्लेबैक सिंगर)
  • कय्यूम साहब
  • मसरूर खान भोपाली (वॉइस ऑफ रफी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *