जनता दल (यू) मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज जायसवाल जी आज दिनांक 30 सितम्बर को सड़क मार्ग से जबलपुर से कटनी होते हुए शहडोल जिले के ब्यौहारी स्थित पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम पहुंचेंगे।श्री जायसवाल 1 अक्टूबर को आयोजित शक्ति चेतना जन जागरण आत्मा उत्थान शिविर में भाग लेंगे। यह शिविर सामाजिक जागरूकता, आत्मबल वृद्धि और सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्यों के लिए आयोजित किया जा रहा है।दौरा कार्यक्रम के अनुसार, श्री सूरज जायसवाल 1 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे ब्यौहारी से प्रस्थान कर जबलपुर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही, वे दशहरा चल उत्सव में भी अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठन की गतिविधियों को गति प्रदान करेगा तथा जन-जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाएगा।