मध्यप्रदेश खनन क्षेत्र में स्वर्णिम उपलब्धि – चकरिया गोल्ड ब्लॉक का पट्टा निष्पादित,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के आह्वान पर मध्यप्रदेश ने खनन क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। राज्य पहली बार “चकरिया गोल्ड ब्लॉक” के स्वर्ण खनन पट्टे के निष्पादन के साथ सीधे वैश्विक स्वर्ण खनन मानचित्र पर दर्ज हुआ है।

मुख्य बिंदु:

  • चकरिया (सिंगरौली) में 1,33,785 टन स्वर्ण अयस्क भंडार का अनुमान।
  • लगभग 1,76,600 ग्राम सोने की रिकवरी संभावित।
  • पट्टा ई-नीलामी प्रक्रिया से पारदर्शिता के साथ निष्पादित।
  • खनन से क्षेत्र में रोजगार सृजन और औद्योगिक ढांचे को मजबूती।
  • राज्य में अब तक 4 अन्य गोल्ड ब्लॉकों की नीलामी (गुहर पहाड़, इमलिया, ईस्टर्न एक्सटेंशन ऑफ सोनकुरवा और अम्लीयवाह)।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक गोल्ड ब्लॉक तक सीमित नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश के स्वर्णिम भविष्य की शुरुआत है, जहां सतत खनन, आर्थिक सशक्तिकरण और वैश्विक पहचान एक साथ जुड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *