एशिया कप 2025 के ग्रुप ए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 127 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। स्पिनर कुलदीप यादव ने घातक प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए। तेज गेंदबाजों ने भी शुरुआती झटके देकर पाकिस्तान को संभलने का मौका नहीं दिया।लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने मात्र 15.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन की मैच विजयी पारी खेली। वहीं अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने 31-31 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी।मैच में खेल भावना से जुड़ा एक विवाद भी सामने आया। मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच पारंपरिक हैंडशेक नहीं हुआ। भारतीय कप्तान ने कहा कि यह कदम उन्होंने पैहलगाम हमले में शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए उठाया। पाकिस्तान की ओर से इसे खेल भावना के विरुद्ध बताया गया।दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच देखने के लिए आए दर्शकों में भावनात्मक माहौल देखने को मिला। हालांकि इस बार स्टेडियम में कुछ खाली सीटें भी नज़र आईं क्योंकि कुछ संगठनों ने बहिष्कार की अपील की थी।